बरही थाना क्षेत्र के बरसोत पुल के पास दो ट्रेलर ट्रकों के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में एक 22 वर्षीय ड्राइवर बुरी तरह केबिन में फंस गया और उसका पैर कुचल गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बरही में दो ट्रेलर ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, ड्राइवर गंभीर

