Site icon Johar News Network

रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा हुआ और एक-दूसरे पर अंडे, टमाटर और पत्थर फेंके गए, जिसमें कई कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version