देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ जनित हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है, जबकि इस सीजन में अब तक राज्य में कुल 56 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे खराब स्थिति नवसारी और वलसाड जिलों की है। वहीं दूसरी ओर, असम में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की मौत दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के कई हि
गुजरात और असम में मानसून का कहर, भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

