गिरिडीह के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत बाराडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। एक विवादित जमीन पर खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने सहोदर यादव नामक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस हमले में युवक का शरीर 30 से 40 प्रतिशत तक बुरी तरह झुलस गया था, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।
जमीन विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

