हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान शिव की उपासना का पवित्र सावन (श्रावण) का महीना इस साल 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस साल सावन महीने में केवल 4 सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमें शिव भक्त व्रत और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
30 जुलाई से शुरू हो रहा है पावन सावन, इस साल पड़ेंगे केवल 4 सोमवार

