झारखंड की राजधानी रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम इन दिनों छात्र आंदोलन का बड़ा केंद्र बन चुका है. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) और राज्य के विभिन्न जिलों (हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो) से आए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर स्टेडियम में ही टेंट-तंबू गाड़ लिए हैं और अपनी रसोई व गद्दे बिछाकर डेरा डाल दिया है. छात्रों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष रूप से CBI या ED जांच कराई जाए.
रांची में दिल्ली के जंतर-मंतर जैसी हलचल, JPSC-JSSC के खिलाफ छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना

