नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि रद्द की गई परीक्षा के लीक प्रश्न पत्रों को शातिरों द्वारा गोपनीय कोडनेम ‘कैलाश’ (Kailash) और ‘शिवालिक’ (Shivalik) दिया गया था. दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस पिछले सप्ताह हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान दर्ज की गईं 13 एफआईआर (FIR) वापस लेने पर विचार कर रही है.
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट

