Site icon Johar News Network

JPSC में बड़ा संकट: छात्रों के आंदोलन के बीच 3 सदस्यों का इस्तीफा मंजूर

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली व पेपर लीक को लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन पिछले 16 दिनों से लगातार जारी है। इस भारी दबाव के बीच एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम हुआ है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जेपीएससी के तीन मौजूदा सदस्यों—अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन सदस्यों को हाल ही में राज्य की सीआईडी (CID) ने जांच के सिलसिले में समन भी जारी किया था।

Exit mobile version