⏱ 1 मिनट में पढ़ें
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने राज्य में 31 जुलाई 2026 तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी रखा है. उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने गहरे दबाव (Deep Depression) का असर पूरे झारखंड में दिख रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान पलामू, गढ़वा, रांची, जमशेदपुर और धनबाद सहित कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तेज वज्रपात (बिजली गिरने) की गंभीर आशंका है.




